Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्यावासियों ने खोले दिल के द्वार, भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिए 8.6 करोड़

Ayodhya Ram Mandir श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने अभियान की शुरुआत की थी। घर-घर दस्तक भी दी लोगों ने खूब बढ़चढ़कर अभियान में हिस्सा लिया। अकेले महानगर से साढ़े छह करोड़ का निधि समर्पण।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 08:23 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्यावासियों ने खोले दिल के द्वार, भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिए 8.6 करोड़
Ayodhya Ram Mandir: अकेले महानगर से साढ़े छह करोड़ का निधि समर्पण।

अयोध्या [प्रवीण तिवारी]। Ayodhya News: मंदिर निर्माण के लिए देशभर में उत्साह के बीच चले निधि समर्पण अभियान में अयोध्या के लोग भी किसी से पीछे नहीं हैं। रामनगरी के लोगों ने अपने आराध्य के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर निधि समर्पित की। पूरे जिले से 8.6 करोड़ एकत्र हुआ। इसमें महानगर की हिस्सेदारी साढ़े छह करोड़ है। इस भागीदारी से रामनगरी के लिए आह्लादित हैं। 

loksabha election banner

अवध विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर स‍िंह व कृषि विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र स‍िंह ने सामूहिक निधि समर्पण अभियान को धार दी। मकरसंक्रांति से कुल 49 दिन तक निधि समर्पण अभियान चला। यहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने घर-घर दस्तक भी दी थी। इसी का असर रहा कि लोगों ने खूब बढ़चढ़कर अभियान में हिस्सा लिया और सामथ्र्य के अनुरूप रामलला के मंदिर को निधि समर्पित की। इसमें सांसद लल्लू स‍िंह, महापौर रिषीकेश उपाध्याय के अतिरिक्त विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, इ्रंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ व शोभा स‍िंह  ने भी बड़ा आयोजन कर सामूहिक निधि समर्पण का कार्यक्रम कराया। समाजसेवी शिवेंद्र सिंह,  भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन स‍िंह व युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र ने भी विशिष्ट लोगों की मौजूदगी में व्यापक स्तर पर सामूहिक निधि समर्पण किया।  एबीवीपी ने  विद्यार्थियों को भी जोड़ा।  

जिला इकाई को मिली निधि -एक करोड़ 86 लाख 

जमाकर्ता- 27 

शामिल कुल कार्यकर्ता- तकरीबन नौ सौ 

महानगर क्षेत्र में 

निधि समर्पण-  साढ़े छह करोड़ 

जमाकर्ता - 15 

शामिल कुल कार्यकर्ता साढ़े पांच सौ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.