Move to Jagran APP

Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ शोकाकुल, मथुरा का कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली वरिष्ठ व अनुभवी राजनेता थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 03:57 PM (IST)
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ शोकाकुल, मथुरा का कार्यक्रम स्थगित
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ शोकाकुल, मथुरा का कार्यक्रम स्थगित

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह भाजपा के कद्दावर नेता के निधन से बेहद दुखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वह मथुरा में जाने के लिए आगरा पहुंचे हैं, लेकिन वहां से दिल्ली रवाना हो गए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में अरुण जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वह राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए अरुण जेटली के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश-समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ट्वीट कर कहा देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटलीजी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। जेटली जी तो छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े थे। आपातकाल के खिलाफ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ मां भारती की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटलीजी का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली गए थे और एम्स में भर्ती अरुण जेटली को देखा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा में कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को मथुरा में होने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। लखनऊ से रवाना होने के बाद आगरा में लैंड करने के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा से सीधे दिल्ली जा रहे हैं जहां व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का मथुरा नहीं जाएंगे।

मायावती ने भी किया ट्वीट 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जेटली के निधन के बाद ट्विटर पर लिखा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रमुख नेता अरुण जेटली के निधन की खबर अति-दुःखद।

वे बीमार थे व उनका हालचाल लेने हाल ही में मैं एम्स गयी थी। वे नामी वकील व अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।' 

अखिलेश ने बताया- कुशल वक्ता 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में लिखा,'श्री अरुण जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।

विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.