Move to Jagran APP

Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर राजनाथ के बाद मेनका का भी कार्यक्रम रद, किया दिल्ली का रुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के दो दिन के सुल्तानपुर के दौरे में डेढ़ दर्जन कार्यक्रम थे। अरुण जेटली के निधन के कारण उन्होंने कार्यक्रमरद कर दिया और दिल्ली रवाना हो गईं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:45 AM (IST)
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर राजनाथ के बाद मेनका का भी कार्यक्रम रद, किया दिल्ली का रुख
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर राजनाथ के बाद मेनका का भी कार्यक्रम रद, किया दिल्ली का रुख

लखनऊ, जेएनएन। देश के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली के शनिवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन के बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने अपने सभी कार्यक्रम को रद कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर थे जबकि मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दो दिन के दौरे पर थीं। राजनाथ सिंह शनिवार को ही दिल्ली चले गए जबकि मेनका गांधी आज लखनऊ से दिल्ली गईं।

loksabha election banner

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन को सभी ने देश की बड़ी क्षति बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से कल देर शाम दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना होकर आगरा पहुंचे थे, इसी बीच उन्होंने आगरा में ही मथुरा जाने का कार्यक्रम स्थगित किया और वहां से ही सीधे दिल्ली का रुख किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के दो दिन के सुल्तानपुर के दौरे में करीब डेढ़ दर्जन कार्यक्रम थे। अरुण जेटली के निधन के कारण उन्होंने अपना रद कर दिया और दिल्ली रवाना हो गईं। उनके आज भी संसदीय क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यक्रम थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.