Move to Jagran APP

Army Chief Lucknow Visit: लखनऊ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने लिया सैन्य तैयारियों का जायजा

Army Chief Lucknow Visit पहले अधिकारिक दौरे पर आए लखनऊ राज्यपाल व सीएम से भी मुलाकात। मध्य कमान की ऑपरेशनल तैयारियों को सराहा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:29 PM (IST)
Army Chief Lucknow Visit: लखनऊ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने लिया सैन्य तैयारियों का जायजा
Army Chief Lucknow Visit: लखनऊ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने लिया सैन्य तैयारियों का जायजा

लखनऊ, जेएनएन। चीन के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच देश के सबसे बड़े मध्य कमान की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने लिपुलेख में चीनी सेना की बढ़ी गतिविधियों के साथ ही यूपी व उत्तराखंड से सटी नेपाल की सीमा को लेकर गहन मंथन किया। मध्य कमान की ऑपरेशनल और प्रशासनिक तैयारियों से वह संतुष्ट दिखे। इसके लिए मध्य कमान के फार्मेशन कमांडरों की सराहना की। जनरल नरवणे ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

prime article banner

तेजपुर में पूर्वोत्तर से सटी चीनी सीमा की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद जनरल नरवणे सुबह विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से वह सूर्या खेल परिसर और फिर सड़क मार्ग से मध्य कमान मुख्यालय आए। यहां मध्य कमान सेनाध्यक्ष  जनरल इकरूप सिंह घुमन सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से उन्होंने सैन्य तैयारियों पर चर्चा की। 

पूर्वी लद्दाख के बाद चीनी सेना की उत्तराखंड से सटे ट्राई जंक्शन पर बढ़ती सैन्य गतिविधि के साथ उन्होंने नेपाल की ओर कार्रवाई पर भी मंथन किया। एक रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जनरल नरवणे ने मध्य कमान की उच्च स्तरीय सैन्य ऑपरेशनल तैयारियों को भी सराहा। ले. जनरल घुमन ने उनको प्रशासनिक पहलुओं की भी जानकारी दी। जनरल नरवणे ने मध्य क्षेत्र में सैन्य  बलों की क्षमता वृद्धि के साथ बुनियादी ढांचे के विकास की तैयारियों को भी परखा। उन्होंने ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत मौसम के बीच तैनात अग्रिम पोस्ट के जवानों के हौंसलों को भी सराहा। 

मध्य कमान के बाद जनरल नरवणे ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोपहर बाद जनरल नरावणे दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, इसके बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.