Move to Jagran APP

All Over India लखनऊ को दे रहा नई पहचान, हुनर से 'अर्जित' Top 10 में Lucknow News

यू ट्यूब नेक्सट अप कॉन्टेस्ट के टॉप टेन में पहुंचे शहर के अर्जित अग्रवाल। यू ट्यूब चैनल पर 30842 सब्सक्राइबर के साथ खुद का म्यूजिक बैंड भी है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:06 AM (IST)
All Over India लखनऊ को दे रहा नई पहचान, हुनर से 'अर्जित' Top 10 में Lucknow News
All Over India लखनऊ को दे रहा नई पहचान, हुनर से 'अर्जित' Top 10 में Lucknow News

लखनऊ दुर्गा शर्मा। आप तैयार रखिए महफिल अपनी नूर बनेगा हुनर हमारा। हमें है यकीन कि हमारे साथ नाचेगा-गाएगा जमाना। गायन, वादन और नृत्य।

loksabha election banner

तीन स्तंभों पर संगीत की दुनिया टिकी है। इनके मेल से संपूर्णता का अहसास होता है। तीनों विधा को मिलाकर पैकेज तैयार होता है। यह पैकेज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। युवा धड़कनों का संगीत लखनऊ को एक नई पहचान दे रहा है। ऐसे ही युवा कलाकार अर्जित अग्रवाल हैं। यू ट्यूब नेक्सट अप कॉन्टेस्ट में अर्जित ने झारखंड, कोलकाता, मुंबई, कश्मीर के बीच लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया। ऑल ओवर इंडिया की इस प्रतियोगिता में अर्जित टॉप टेन तक पहुंचे। 

अर्जित का यू ट्यूब चैनल है, जिसके 30,842 सब्सक्राइबर हैं। साथ ही खुद का म्यूजिक बैंड भी बनाया है। क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं।

इंदिरा नगर के सर्वोदय नगर निवासी अर्जित अग्रवाल बताते हैं, मां सविता अग्रवाल ने संगीत की शिक्षा ली है। उनकी सांगीतिक रुचि को मैंने भी अपना लिया। भातखंडे से प्रशिक्षण के दौरान अपने जैसे ही संगीत प्रेमी मिले। उन्हीं के साथ म्यूजिक बैंड बनाया। यू ट्यूब चैनल पर हम अपने वीडियो डालते हैं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। 21 से 26 अगस्त तक यू ट्यूब नेक्सट अप कान्टेस्ट चला था। ऑल ओवर इंडिया में से प्रतिभागी सेलेक्ट किए गए, जिसमें लखनऊ से मैं था। 27 और 28 अगस्त को मुंबई में ऑल अबाउट म्यूजिक इवेंट में जाने-माने संगीतज्ञों से मुलाकात के साथ ही खुद का कला कौशल दिखाने का मौका भी मिला।

ए आर रहमान को करते फॉलो

अर्जित ए आर रहमान को फॉलो करते हैं। बताते हैं कि ए आर रहमान म्यूजिक के साथ बहुत प्रयोग करते हैं, जो पसंद आता है। वह इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न म्यूजिक का अजब मेल करते हैं। उनका संगीत के प्रति समर्पण आकर्षित करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.