विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Violence In UP: लखनऊ में अनुराग ठाकुर बोले- जिन राज्यों में हिंसा हुई उन सभी को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Sun, 12 Jun 2022 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2022 02:22 PM (IST)

Violence In UP जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज हाथरस सहारनपुर में भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के एक ...और पढ़ें

Violence In UP: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- ह‍िंसा भड़काने वालों पर सख्‍त कार्रवाई होनी चाह‍िए
Violence In UP: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- ह‍िंसा भड़काने वालों पर सख्‍त कार्रवाई होनी चाह‍िए

लखनऊ, जेएनएन। केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रव‍िवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी सह‍ित अन्‍य राज्‍यों में भड़की ह‍िंंसा के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि जिन राज्यों में हिंसा हुई है, उन सभी राज्यों को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

बता दें कि‍ उत्‍तर प्रदेश में भी जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर ह‍िंंसा भड़क उठी थी। व‍िरोध प्रदर्शन से शुरु हुआ हंगामा कब पथराव और आगजनी में बदल गया पता ही नहींं चला। इस मामले में एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताब‍िक आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। अन्‍य आरोप‍ितों को दबोचने के ल‍िए ह‍िंंसा के दौरान सीसीटवी भी पुल‍िस खंगाल रही है।

ह‍िंंसा भड़काने के आरोप‍ितो में अब तक प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

वहीं प्रयागराज में आज मुख्‍य आरोपी जावेद के घर पीडीए आज बुलडोजर चलाएगा। जावेद के घर का न‍िर्माण अवैध तरीके से हुआ है इसका नोट‍िस पीडीए ने कल ही चस्‍पा कर द‍िया था। आज दोपहर के बाद आरोप‍ित जावेद के घर का ध्‍वस्‍तीकरण शुरु होगा।