अब सजेगा सिक्कों का डिस्प्ले, यहां अगस्त से खुलेगी मुद्रा गैलरी
रा'य संग्रहालय में अगस्त से शुरु मुद्रा गैलरी। दर्शकों के सामने होंगे रिजर्व में रखे प्राचीन सिक्के।
लखनऊ(जागरण संवाददाता)। प्राचीन सिक्कों को देखने के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी। राज्य संग्रहालय में बन रही मुद्रा गैलरी का काम लगभग पूरा हो गया है। अगस्त माह से गैलरी दर्शकों के लिए शुरू कर दी जाएगी। गैलरी में बस डिस्प्ले का काम बाकी है।
राज्य संग्रहालय में मुद्रा गैलरी का निर्माण पिछले दो वर्षो से चल रहा था। मौजूदा समय में गैलरी का कार्य पूरा हो गया है। संग्रहालय में रिजर्व में रखे सिक्कों को दर्शकों के दिखाने के लिए गैलरी बनाई गई है। इस मुद्रा गैलरी को कार्यदायी संस्था आवास विकास ने बनाया है। राज्य संग्रहालय के निदेशक एके सिंह ने बताया कि गैलरी बनकर तैयार हो गई है। उसमें बस सिक्कों का डिस्प्ले होना है। बहुत जल्द ही सिक्कों के डिस्प्ले का कार्य पूरा हो जाएगा। सब कुछ समय पर रहा, तो अगस्त में मुद्रा गैलरी दर्शकों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
चादी के प्राचीन सिक्के होंगे आकर्षण का केंद्र:
राज्य संग्रहालय के नई मुद्रा गैलरी में 600 ई.पू तक्षशिला के चादी के प्राचीन सिक्के आकर्षण का केंद्र होंगे। बेंटबार के चार सिक्के डिस्प्ले में लगाए जाएंगे। इसके अलावा मुगलों व नवाबों के समय के सिक्के भी दर्शक देख सकेंगे।
प्राचीन सिक्कों से सजेगी गैलरी:
600 ईसा पूर्व से लेकर अब तक की सभी भारतीय मुद्राएं राज्य संग्रहालय में संरक्षित हैं। इसमें विभिन्न धातु के सिक्के शामिल हैं। यह प्रदेश का पहला ऐसा संग्रहालय होगा, जहा 2.5 लाख बेशकीमती मुद्रा होगी। अभी चल रही सिककों की गिनती:
राज्य संग्रहालय में सिक्कों की गिनती की जा रही है। इसके बाद उनको डिस्प्ले में लगाया जाएगा। डिस्प्ले में लगाए जाने वाले सिक्कों का चयन भी कर लिया गया है। इनकी गिनती में संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा कुछ विशेषज्ञ भी शामिल हैं। नई गैलरी में लगभग 1300 सिक्के होंगे डिस्प्ले:
राज्य संग्रहालय की पुरानी मुद्रा गैलरी में 471 सिक्के डिस्प्ले में रखे हैं। नई गैलरी में लगभग 1300 सिक्केक्के डिस्प्ले होंगे। दर्शक इस गैलरी में लगभग तीन गुना सिक्के को देख सकेंगे।