यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Army Day Parade: पहली बार लखनऊ में हो रही आर्मी डे परेड, 14 जांबाजों को मिलेगा वीरता पदक
Army Day Parade इस बार सेना दिवस पर मेजर उमेश शर्मा मेजर संतोष कुमार मेजर वंशय कपूर कैप्टन कार्तिकेय चमोली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पहली बार लखनऊ में आयोजित हो रही सेना दिवस परेड में इस बार 14 जांबाजों को सेना मेडल वीरता पदक मिलेगा। कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी शामिल हुए। वहीं, शाम को सूर्या खेल परिसर में शौर्य संध्या में सुखोई विमान का फ्लाई पास्ट होगा।
इस बार सेना दिवस पर मेजर उमेश शर्मा, मेजर संतोष कुमार, मेजर वंशय कपूर, कैप्टन कार्तिकेय चमोली, कैप्टन सिद्धार्थ शेखर शुक्ला, हवलदार गुरप्रीत सिंह,नायक खेमचंद, ग्रेनेडियर रामालिंगम के, सिपाही दिनेश मुर्मू, रवि शर्मा के अलावा सूबेदार प्रभु सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक निशान सिंह (मरणोपरांत), सिपाही संतोष यादव (मरणोपरांत), सिपाही चवन रोमित तानाजी (मरणोपरांत) को सेना मेडल वीरता पदक दिया जाएगा।
इसके अलावा मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल सलिल सेठ के नेतृत्व में जाट रेजिमेंटल सेंटर, सिख लाई रेजिमेंटल सेंटर, गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर, बंगाल इंजीनियरिंग सेंटर, आर्मी एयर डिफेंस सेंटर, 50 स्वतंत्र पैरा ब्रिगेड का दल मार्च पास्ट करेगा। इस अवसर पर 24 यूनिटों को प्रशंसा पत्र भी मिलेगा।
इसमें 7 गार्ड्स, 12 पैरा (एस एफ), 27 मद्रास, 4 सिख, 20 सिख, 16 गढ़वाल राइफल, 10 बिहार, 21 महार, 11 जैक लाई, 12 जैक लाई, 2/1 जीआर, 1 st बटालियन सिक्किम स्काउट, 93 फील्ड रेजीमेंट, 202 इंजीनियर रेजीमेंट, 1आर आर, 9 आर आर, 27 आर आर, 29 आर आर, 55 आर आर, 59 आर आर, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन, 43 असम राइफल, 4 असम राइफल
इन मिलिट्री बैंड की गूंजेगी धुन
पंजाब रेजीमेंट, ग्रेनेडियर रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, सिख लाई रेजीमेंट, कुमाऊं रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट की टुकड़ी मधुर धुन बिखेरेगी।
