विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anamika Case: अनामिका को म‍िली न‍ियुक्‍ति, गोंडा के भैया चंद्रभान विद्यालय में करेंगी ज्‍वाइन

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 12 Jun 2020 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 07:24 AM (IST)

प्रबंधक ने विद्यालय के प्राइमरी अनुभाग में शिक्षक पद पर शासन द्वारा देय वेतनमान में किया चयनित।

Anamika Case: अनामिका को म‍िली न‍ियुक्‍ति, गोंडा के भैया चंद्रभान विद्यालय में करेंगी ज्‍वाइन
Anamika Case: अनामिका को म‍िली न‍ियुक्‍ति, गोंडा के भैया चंद्रभान विद्यालय में करेंगी ज्‍वाइन

गोंडा, जेएनएन। भैया चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय पांडेय ने अनामिका शुक्ला को विद्यालय में नौकरी दी है। उन्होंने तीन दिवस में मूल शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों के साथ कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। भुलईडीह की अनामिका शुक्ला के नाम पर प्रदेश के कई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षक के पद पर नौकरी की जा रही है लेकिन, उन्होंने बीएसए को दिए पत्र में कहा था कि वे कहीं नौकरी नहीं कर रहीं। आवेदन किया था लेकिन, काउंसिलिंग में प्रतिभाग नहीं कर पाईं।

अब प्रबंधक ने अनामिका को विद्यालय के प्राइमरी अनुभाग में शिक्षक पद पर शासन द्वारा देय वेतनमान में चयनित किया है। उन्होंने कहा कि उनके यहां विद्यालय के प्राइमरी अनुभाग में छात्र संख्या अधिक है। वहीं अनामिका योग्य हैं। इसको लेकर उन्हें नियुक्त किया जा रहा है। हालांकि उनको तीन दिवस में कार्यभार ग्रहण करना है।

मोबाइल नंबर से होगी अनामिका की तलाश

वहीं फर्जीवाड़ेे के मामले मेंं गोंडा में किस अनामिका शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसकी पड़ताल के लिए आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नंबर का सहारा लिया जा रहा है। जिसके जरिए विभागीय अधिकारी आवेदन करने वाली अनामिका तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी पाने के लिए अनामिका शुक्ला के नाम से आवेदन किया गया था। जिसमें आवेदक का पता मैनपुरी अंकित है। हालांकि अभिलेख गोंडा की अनामिका के लगे हैं।

गत दिवस गोंडा की अनामिका ने अधिकारियों के सामने पेश होकर ये साफ किया कि उसने गोंडा में नौकरी के लिए आवेदन ही नहीं किया था। ऐसे में अब विभागीय अधिकारी आवेदन में अंकित मोबाइल नंबर के सहारे उस अनामिका की खोज में जुट गए हैं जिसने न केवल आवेदन किया, बल्कि काउंसिल‍िंग तक में प्रतिभाग किया था। उधर, यहां कस्तूरबा स्कूलों में कार्यरत 208 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों को सोमवार को अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक तीन दिन का समय दिया गया था। लेकिन, कई शिक्षकों के घर दूसरे जनपदों में हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शिक्षकों को दो दिन का और समय दिया गया है।

बीएड के प्रकरण की होगी पड़ताल

 कासगंज में पकड़ी गई सुप्रिया के जिले के एक कॉलेज से बीएड करने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इस मामले में शिक्षाधिकारी अभी कुछ बोलने नहीं रहे हैं।