Move to Jagran APP

ताजमहल के फोटो पर भगवा झंडा लगाकर शेयर करने के मामले में अमित जानी गिरफ्तार

अमित जानी पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसके एक साथी उपदेश राणा को भी गिरफ्तार किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 30 Oct 2017 02:10 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 04:02 PM (IST)
ताजमहल के फोटो पर भगवा झंडा लगाकर शेयर करने के मामले में अमित जानी गिरफ्तार
ताजमहल के फोटो पर भगवा झंडा लगाकर शेयर करने के मामले में अमित जानी गिरफ्तार

लखनऊ (जेएनएन)। राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को आगरा पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अमित जानी पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसके एक साथी उपदेश राणा को भी गिरफ्तार किया गया है। आगरा पुलिस ने एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की मदद से माल एवेन्यू से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस टीम आगरा गई है। 

loksabha election banner

ताजमहल की तस्वीर पर भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के मामले में मेरठ के अमित जानी और मेरठ के ही गोटखा गांव निवासी उपदेश राणा को आज आगरा पुलिस ने लखनऊ से ïगिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। इनको लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी के घर से गिरफ्तार किया गया। 

अमित जानी ने फेसबुक पर आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो शेयर करने के साथ ही तीन नवंबर को सभी हिंदुओं को ताजमहल पहुंचने का एलान किया था। फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमित जानी की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद आगरा के सदर कोतवाली में तमाम हिंदूवादी एकत्र होकर हंगामा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमित जानी ने आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो पोस्ट करने के साथ ही लिखा था कि तीन नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र आगरा पहुंचें। तस्वीर अच्छी लगे तो यर कर दें। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से ही आगरा मुद्दा फिर गरमाता दिखाई दे रहा था। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई, PWD में 250 से अधिक को वीआरएस

अमित जानी ने 23 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल के अंदर तमाम हिंदूवादियों के साथ चालीसा का पाठ किया था। इस दौरान ताजमह की सुरक्षा में लगी सीआइएसएफ तथा ताजगंज पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी।

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, अवैध खनन के मामले में छह जिम्मेदार सस्पेंड

फेसबुक पर पोस्ट का समाचार मीडिया में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मंत्री की गाड़ी से बच्चे के कुचलने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगी रिपोर्ट

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अमित जानी ने कहा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते ही ताजमहल को तेजो महल कहने से भूल गए। अमित जानी ने कहा मैं सच्चा हिंदू हूं। इसके साथ ही अमित जानी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कहने पर लखनऊ में बसपा की मुखिया मायावती की मूर्तियां तोड़ी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.