Move to Jagran APP

UP : अमेठी में पुलिस सुरक्षा में हुआ प्रधानपति के शव का अंतिम संस्कार, अब तक तीन गिरफ्तार

अमेठी मुंशीगंज कोतवाली के बंदोइया गांव की प्रधान के पति का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव में हुआ। बीते दिन अधजले हालत में मिले प्रधानपति इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने जलाकर हत्या की आशंका जताई अब तक तीन गिरफ्तार।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:37 AM (IST)
UP : अमेठी में पुलिस सुरक्षा में हुआ प्रधानपति के शव का अंतिम संस्कार, अब तक तीन गिरफ्तार
अमेठी : मुंशीगंज कोतवाली के बंदोइया गांव की प्रधान के पति का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव में हुआ।

अमेठी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम प्रधान के पति के अधजले शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव में हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम योगेन्द्र सिंह, सीओ संतोष सिंह कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही। बता दें, बीते दिन प्रधानपति संदिग्ध अवस्था में गांव के ही एक व्यक्ति की चहारदीवारी के अंदर अधजली अवस्था में मिले थे। प्रधानपति की जलाकर हत्या की आशंका परिजनों ने जताई थी। मामले में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंदोइया गांव का है। यहां की महिला ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन गुरुवार से गायब थे। प्रधान पुत्र सुरेंद्र ने गुरुवार को मुंशीगंज पुलिस से पिता के गायब होने की शिकायत की। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि देर रात गांव के ही केके तिवारी की चहारदीवारी के अंदर अर्जुन अधजले हालत में मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। 

गांव के ही कुछ लोगों पर जलाकर मारने का आरोप 

प्रधान पक्ष गांव के ही कुछ लोगों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहा है। जिन पर आरोप लग रहा है। वह महिला प्रधान के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाकर जांच करवाई थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें कही व सुनी जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहाकि जो तहरीर मिलेगी। उसके मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.