Move to Jagran APP

शादी का वादा कर सिपाही ने बनाया रिलेशन, इन्कार पर थाने पहुंची म‍हिला- 7 घंटे में हुआ ये फैसला

एक साल से महिला के साथ रह रहा था आरोपित कांस्टेबल। 6 साल से पीड़ित महिला अपने पति से अलग रह रही थी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 08:45 AM (IST)
शादी का वादा कर सिपाही ने बनाया रिलेशन, इन्कार पर थाने पहुंची म‍हिला- 7 घंटे में हुआ ये फैसला
शादी का वादा कर सिपाही ने बनाया रिलेशन, इन्कार पर थाने पहुंची म‍हिला- 7 घंटे में हुआ ये फैसला

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक महिला ने विभूतिखंड थाने में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सिपाही शादी का झांसा देकर डेढ़ साल से महिला का यौन शोषण कर रहा था। पीडि़ता के मुताबिक, शादी की बात कहकर बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बना लिया। इसी बीच दो बार प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद शादी के लिए पूछने पर टरकाता रहा।

loksabha election banner

दबाव डालने पर जान से मरवाने की धमकी दी। कहा कि मेरे कई बदमाशों से संपर्क हैं, तुमको घर पर मरवा देंगे। मामला सोशल मीडिया में चर्चा पर आने के बाद दोनों को थाने में बुलाया गया। इंस्पेक्टर मडिय़ांव संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, महिला और सिपाही के बीच समझौता करा दिया गया है। सात घंटे के अंदर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद पुलिस ने सिपाही और महिला को वापस भेज दिया।

ये है मामला 
मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र का है। यहां पिछले 6 साल से पीड़ित महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसके पति ने महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। उसके बाद से ही पीडि़ता अपने पिता की मदद से बनाए घर में रह रही है। पीडि़ता के मुताबिक, पांच साल पहले घर में प्लास्टर का कुछ काम बाकी था। जिसे ठेकेदार दीपक शाह करवा रहे थे। इसी बीच उसके साथ विभूतिखंड थाने में तैनात सिपाही से मुलाकात हुई। इसके बाद उसने ठेकेदार की मदद से नंबर लेकर कॉल करना शुरू कर दिया। 

एक साल से महिला के घर पर ही रह रहा था 
महिला अकेले ही रहती थी। इसका फायदा उठाते हुए धीरे-धीरे सिपाही ने अपने प्यार के जाल में बहला फुसलाकर फंसा लिया। इसके बाद उसका घर आना-जाना शुरु हो गया। इसी बीच उसने कई बार बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले एक साल से सिपाही महिला के घर पर ही रह रहा था। पीडि़ता के मुताबिक, प्रेम संबंध में फंसाकर कहता था कि हम दोनों एक साथ रहते हैं, इसलिए पति-पत्‍नी ही है। जल्द ही अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को बुलाकर तुमसे शादी भी करूंगा। 

दो बार हुई गर्भवती, कराया गर्भपात 
शादी का झांसा देकर और बहला फुसलाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच महिला दो बार गर्भवती हुई। पीडि़ता ने तहरीर में बताया था कि एक बार दवाई खिलाकर बच्‍चा गिरवा दिया। दूसरी बार दो माह की प्रेग्नेंसी होने पर गर्भपात करा दिया। 

शादी का दबाव डालने पर दी जान से मारने की धमकी 
महिला का कहना है कि शादी के लिए जब कहा तो टालने लगा। इसके बाद उसने घर आना-जाना भी बंद भी कर दिया। दबाव डालने पर कहने लगा कि शादी नहीं कर सकता। शिकायत उच्‍च अधिकारियों से करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.