भीमराव रामजी आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के नजदीक आने के साथ ही राज्य सरकार उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर सचेत हो गई है।
By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 10:56 AM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के नजदीक आने के साथ ही राज्य सरकार उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर सचेत हो गई है। गृह विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने के लिए इंतजाम किए जाएं। इसके लिए सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किये गए हैं।
प्रदेश में इस बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोडऩे के कई मामले सामने आए हैं। मेरठ में पिछले महीने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद, उन्नाव, बुलंदशहर, फीरोजाबाद समेत कई अन्य स्थानों पर आंबेडकर की प्रतिमाएं अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दीं। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किए। कई स्थानों पर तनाव की स्थिति रही। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतने की कवायद की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें