विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया', अखिलेश यादव ने अभियान को बताया कागजी और भ्रष्टारोपण

Published: Mon, 13 Jul 2026 07:56 PM (IST)

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के पौधारोपण कार्यक्रम को 'कागजी' और 'भ्रष्टारोपण' बताया, साथ ही एथनाल युक्त पेट्रोल पर केंद्र ...और पढ़ें

लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया: अखिलेश यादव।

लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया: अखिलेश यादव।

HighLights

  1. पौधारोपण कार्यक्रम को 'कागजी' और 'भ्रष्टारोपण' करार दिया।

  2. एथनाल युक्त पेट्रोल पर केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप।

  3. पुलिस अत्याचारों और दलित युवक की मौत पर सरकार को घेरा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के पौधारोपण कार्यक्रम को कागजी करार दिया है। सपा प्रमुख ने सोमवार को एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पौधाराेपण करते हुए तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया! शुक्र तो ये मनाइए कि एक पेड़ तो लगा, भले वो मंच पर लगा दिया है, बाकी 34,99,99,999 तो कागजी फाइल में लगेंगे।’ वहीं एथनाल युक्त पेट्रोल के मामले में केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का भी आरोप लगाया है।

पौधारोपण संबंधी अपनी एक्स पोस्ट में सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि ये पौधारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण है, जिसके बहाने चुनावी-फंड की समानांतर व्यवस्था की जा रही है। इसके पीछे भी डबल इंजन की टकराहट ही मुख्य कारण है।

‘भाषण न सुनने के मूड’ वाले सार्वजनिक बयान के बाद जो एक-दो प्रतिशत छवि बची भी थी, उस पर भी ऐसे दिखावटी कृत्यों से इन्होंने खुद ही बुलडोजर चला दिया है।

वहीं एक बयान में एथनाल को लेकर कहा कि ये ‘सरकारी मिलावट’ का एक ऐसा त्रि-मिश्रण है, जिसमें सरकार, एथनाल बनाने वालों और तेल कंपनियों की साझेदारी है।

सरकार ये नहीं बता रही है कि इससे माइलेज गिरता है और गाड़ियां जल्दी खराब हो रही हैं। कम एवरेज की वजह से तेल ज्यादा डलवाना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि मुनाफाखोरों के लिए वो जनता का शोषण क्यों कर रही है।

सपा प्रमुख ने एक अन्य बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, पीडीए पर अत्याचार कर रही है। बलिया में थाने में पुलिस की पिटाई से दलित युवक की मौत शर्मनाक है।

मेरठ में भी पुलिस का ऐसा व्यवहार सामने आया था, दलित बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज उठाने पर लाठी चार्ज किया। जब प्रदेश सरकार के प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की मां के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।

यह भी पढ़ें- UP को मिली नई रफ्तार! लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, रक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री और सीएम ने किया लोकार्पण