विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ी कंपनियों के बाजार में आने और ‘सोनाबंदी’ से छोटे सुनार हो जाएंगे बर्बाद : अखिलेश

Published: Mon, 18 May 2026 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2026 06:37 AM (IST)

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सुनार समाज की समस्याओं को लेकर हमला बोला है। उन्होंने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने सुनार समाज की समस्याओं पर भाजपा को घेरा।

  2. 'सोनाबंदी' और इंपोर्ट ड्यूटी वृद्धि से कारोबार प्रभावित होने का आरोप।

  3. लाखों छोटे सुनारों के कारोबार बंद होने की आशंका जताई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुनार और स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े सुनारों के साथ हो रही लूट की घटनाओं की समस्या अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब ‘सोनाबंदी’ और सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी ढाई गुणा बढ़ाने जैसे फैसलों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बड़ी कंपनियों के बाजार में आने से छोटे सुनार पहले से ही प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे। डर है कि लाखों छोटे सुनारों का कारोबार बंद हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां बाद में छोटे-बड़े शहरों में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दामों पर गहने बेचेंगी।

सुनार और स्वर्णकार समाज के लोग भारी निवेश करके कारोबार करते हैं, लेकिन आज उनकी दुकानों और शोरूम की चमक फीकी पड़ गई है। ऐसे में दूसरे छोटे कारोबारियों की स्थिति का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।