Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eid In UP: ईद के मौके पर लखनऊ ईदगाह में ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए अख‍िलेश यादव

    लखनऊ ईदगाह में ईद के मौके पर ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव एक साथ नजर आए। इस दौराना दोनों ने जनता को ईद की मुबारकबाद भी दी। ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा क‍ि सरकार सबका जीवन स्तर सुधारने का काम कर रही है।

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sat, 22 Apr 2023 01:44 PM (IST)
    Hero Image
    Eid In UP: लखनऊ ईदगाह में ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए अख‍िलेश यादव

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। ईद के मौके पर शनिवार सुबह ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में मुस्लिम भाई-बहनों के जीवन स्तर को सुधारने और उसमें बदलाव लाने के लिए योगी सरकार पूरी इमानदारी के साथ काम कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईद हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का त्योहार है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज की घटना की जांच जारी है। योगी सरकार जनता के लिए पूरी इमानदारी के साथ काम कर रही है। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा की मेयर प्रत्याशी डा. वंदना मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व अन्य लोग मौजूद रहें।

    सभी ने अमन चैन के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सभी ने सिवइयां खाई। एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईद की नमाज हुई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने तकरीर पढ़ी। ईदगाह कमेटी की ओर से सिवइयों, शरबत और तमाम व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

    अलकायदा की धमकी पर बोले सपा अध्यक्ष, अधिकारियों से पूछे सवाल

    इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पत्रकारों ने अतीक-अशरफ शूटआउट के बाद अलकायदा की धमकी पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि यह सवाल अधिकारियों और सरकार से पूछे। त्योहार के दिन अधिक्तर दिल्ली और नोएडा से भी यह सवाल उठते हैं। इस पर सरकार और अधिकारी ही अच्छा जवाब देंगे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। जातिगत जनगणना से ही रामराज्य आएगा। तभी देश और प्रदेश का विकास हो सकता है। आज के माहौल में लोग डरे हुए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। किसान को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही हैं। अखिलेश ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। सभी को ईद की मुबारकबाद दी।