Move to Jagran APP

लखनऊ में बोले अखिलेश यादव, सत्ता की भूख में किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाजपा की षड्यंत्रकारी गतिविधियों में तेजी आ रही है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 12:34 AM (IST)
लखनऊ में बोले अखिलेश यादव, सत्ता की भूख में किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ नहीं है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाजपा की षड्यंत्रकारी गतिविधियों में तेजी आ रही है। सच तो यह है कि भाजपा की जनहित के कामों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है, इसलिए षड्यंत्र करने में लगी है।

loksabha election banner

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ नहीं है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में तीव्र रोष है। महंगाई व भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। चारों ओर बदलाव की हवा बह रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश काफी पीछे चला गया है। सरकारी भर्तियां रुकी हुई हैं, नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। महिलाओं को जगह-जगह अपमानित होना पड़ रहा है। निवेश के जो वादे किए गए थे, वे वादे ही बने हुए हैं। भाजपा सरकार में कोरोना काल में लोगों को न तो इलाज मिला और न ही मृतकों के स्वजन को मुआवजा। मुख्यमंत्री के झूठे वादों और कोविड काल में स्वास्थ्य व्यवस्था की झूठी तारीफ की पोल खुल गई हैं।

बसपा नेता जावेद इकबाल सपा में शामिलः बसपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रहे जावेद इकबाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जावेद इकबाल पडरौना, कुशीनगर से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे बसपा की मुस्लिम भाईचारा कमेटी के नेशनल कोर्डिनेटर भी रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.