Move to Jagran APP

लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है भाजपा, सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित : अखिलेश

लखनऊ में बोले अखिलेश यादव भाजपा ने किया राजनीतिक मूल्यों का पतन लोकतंत्र के लिए बनी खतरा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 07:44 AM (IST)
लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है भाजपा, सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित : अखिलेश
लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है भाजपा, सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित : अखिलेश

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राजनीतिक मूल्यों एवं नैतिकता की परवाह किए बिना विपक्षी दलों को डराने-धमकाने के साथ ही उन्हें काबू में करने के लिए अन्य हथकंडे भी इस्तेमाल कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। भाजपा सरकार बदले की भावना में डूबी अहंकारी सरकार है। दूसरों की तस्वीर चौराहों पर लगाने वालों की खुद छवि धूमिल हो रही है। जनता की निगाह में बदले की भावना से किए गए कामों का फल अच्छा नहीं होता है। जनता के मन में बड़ा आक्रोश है।

loksabha election banner

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हितों की पूरी अनदेखी कर रही है। सरकार के तीन साल बीत चुके हैं एक भी जनकल्याण की योजना जमीन पर नहीं उतर पाई है। समाजवादी सरकार के कामों को ही दोहराकर या फिर नए नाम देकर भाजपा सरकार एक-एक दिन काट रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित है।

सपा सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। सौहार्द के वातावरण में ही विकास हो सकता है। सभी को सामाजिक न्याय का लाभ मिले इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है। इसके बाद समाज के सभी वर्गों की संख्या के अनुरूप हिस्सेदारी तय हो सकेगी। इसमें हिंदू-मुस्लिम की कोई समस्या नहीं होगी।

सपा सरकार के समय समाज के कमजोर वर्गों के हित में कई योजनाएं लागू की गईं थीं। किसान और गरीब को प्राथमिकता में रखकर उनको लाभ पहुंचाया गया। नौजवानों में निराशा और कुंठा न पनपे इसलिए उनको रोटी-रोजगार से जोड़ा गया। किसान आज कर्ज और महंगाई से बदहाल है तो नौजवान बेरोजगारी की मार से संकटग्रस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.