Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारी

अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन का लोगो जारी किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:53 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारी
Lok Sabha Election 2019 : सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारी

लखनऊ, जेएनएन। साइकिल का 'सा' और हाथी का 'थी', यानी 'साथी'। यही सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यह लोगो ट्वीट के जरिए सामने रखा। सपा का लाल-हरा और बसपा का नीला रंग समेटे लोगो को अखिलेश ने इतिहास चक्र का नाम दिया है। इस चक्र में आधा हिस्सा साइकिल का पहिया है तो बाकी आधे में हाथी की सूंड़ है। लोगो के साथ स्लोगन के तौर पर गठबंधन का उद्देश्य वाक्य भी है- महागठबंधन से महापरिवर्तन।

loksabha election banner

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘इतिहास चक्र’ नाम से सपा-बसपा गठबंधन का लोगो ट्वीट किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को गरीबों की आवाज बताते हुए कहा कि यह वक्त महापरिवर्तन का है जोकि, आकर रहेगा।लोगो में लाल रंग में साइकिल का आधा पहिया और आधे हिस्से में नीले रंग में हाथी की सूंड़ है। लोगो चक्र के आकार में है, जिसमें लाल रंग से ‘सा’ और नीले रंग से ‘थी’ मिलाकर ‘साथी’ लिखा गया है। उसके ठीक नीचे महागठबंधन से महापरिवर्तन लिखा है।

अखिलेश ने मायावती के बारे में भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के बयान (मायावती रोज फेशियल करवाती हैं) पर कहा कि मायावती ने जीवन भर पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के खिलाफ आवाज उठाई, जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा। भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है, जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। यह परिवर्तन के लिए सबसे उपयुक्त समय है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.