वरिष्ठ सपा नेता वकार शाह को श्रद्धाजलि देने अखिलेश यादव पहुंचे बहराइच
बहारइच [जागरण संवाददाता]। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर वकार अहमद शाह
बहारइच [जागरण संवाददाता]। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर वकार अहमद शाह के अंतिम संस्कार में शामिल होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव बहराइच पहुंचे। साथ में अहमद हसन व राजेन्द्र चौधरी समेत कई दिग्गज भी मौजूद रहे। तदफीन मिशन हॉस्पिटल के सामने स्थित हजरत छड़े शाह तकिया में डॉक्टर वकार अहमद शाह को अंतिम श्रद्धाजलि दी जाएगी।
गौरतलब हो कि जिले के लोकप्रिय नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर वकार अहमद शाह का रविवार (16 अप्रैल) को निधन हो गया। 78 वर्ष के शाह लंबे समय से बीमार थे और चार साल से कोमा में चल रहे थे। डॉ. शाह को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में 28 जनवरी 2014 को दिल्ली से शिफ्ट किया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉ.हिम्मत सिंह दानू के मुताबिक, वह कोमा में थे और डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, मगर उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका। चिकित्सकों के अनुसार, शाह कई बीमारियों की चपेट में थे। उन्हें राजधानी के सिविल अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। रविवार शाम उनका मल्टी आर्गन फेल्योर हो गया। वहीं, निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए कहा था कि यह पार्टी की अपूर्णीय क्षति है।
ऐसा था राजनीतिक सफर
डॉ. वकार शाह वर्ष 1993 में पहली बार बहराइच सदर से सपा के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1996, 2002, 2007 व 2012 का विधान सभा चुनाव भी उन्होंने जीता। वर्ष 2004 में विधानसभा के उपाध्यक्ष बने, बाद में उन्हें श्रम मंत्री बनाया गया। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उनकी प8ी रुबाब सईदा सपा से बहराइच से सासद चुनी गईं। बाद में वर्ष 2012 में मटेरा सीट से उनके बेटे यासर शाह भी विधायक बने और फिर सपा सरकार में मंत्री बने।