अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, सरकार पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भले ही आज अपने कार्यकाल के सौ दिन पर श्वेत पत्र लाने की योजना स्थगित कर दी है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनके सौ दिन के काम पर तंज कसने से पीछे नहीं हटे। अखिलेश यादव ने आज एक ट्वीट से सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़वा तंज कसा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है।
राम राम जपना पराया काम अपना— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2017
माना जा रहा था कि आज योगी सरकार अपने काम तथा अखिलेश यादव के कारनामों को सभी के सामने रखेगी। अखिलेश यादव ने इसकी तैयारी कर रखी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि राम राम जपना, पराया काम अपना।
यह भी पढ़ें: UP में जल्दी शुरू होगा जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम : सिद्धार्थ नाथ सिंह
समाजवादी पार्टी लगातार योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक बनी हुई है। कुछ देर पहले ही अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि राम राम जपना, पराया काम अपना। अखिलेश ने ये ट्वीट योगी सरकार के बीते दिन एम्बुलेंस को शुरू करने पर किया गया है।
यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग मौत मामले में एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी
इसी कारण अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से तंज कसते हुए अपनी बात कही है।