विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चला-चली की बेला है...क्योटो भी चले जाइएगा', CM योगी के जापान दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

Published: Fri, 20 Feb 2026 04:16 PM (IST)

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान और सिंगापुर दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने योगी को क्योटो जाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सीएम योगी के जापान और सिंगापुर दौरे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइयेगा।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा।'

'वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन-सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे। ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे।'

‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे।

सीएम योगी का विदेश दौरा

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान दौरे पर रहेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का सिंगापुर और जापान दौरा आधिकारिक है। सिंगापुर में उनका प्रवासी भारतीयों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान को दौरा 22 से, यूपी में निवेश बढ़ाने का प्रयास

इसके बाद 25 और 26 फरवरी को जापान में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री टोक्यो से करीब 45 किलोमीटर दूर एक स्थान पर श्रीराम और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। 

मुख्यमंत्री भगवा कपड़ों में जापान-सिंगापुर की धरती पर उतरेंगे। यहां पर वह हमेशा की तरह सैंडल नहीं पहनेंगे बल्कि जूतों में नजर आएंगे।