Move to Jagran APP

अखिलेश यादव का अारोप, भाजपा राज में अल्पसंख्यक दहशत में

जनता को तबाह किया जा रहा है। भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 11:02 PM (IST)
अखिलेश यादव का अारोप, भाजपा राज में अल्पसंख्यक दहशत में
अखिलेश यादव का अारोप, भाजपा राज में अल्पसंख्यक दहशत में

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक दहशत में हैं। सरकार की नीतियों से नौजवान कुंठित हो रहे हैं और महिलाएं व बच्चियां तक असुरक्षित हैं।

loksabha election banner

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है। भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। राज्यपाल के बार-बार कहने के बावजूद कि कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा मनमानी कर रही है।

जनता को तबाह किया जा रहा है। भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है। जनता को धोखा देने में वे माहिर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, कमाल अख्तर एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह तथा डॉ. राजपाल कश्यप मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.