Move to Jagran APP

सरकारी बंगला छोडऩे के बाद अखिलेश यादव का सेहत पर ध्यान, साइकिलिंग व क्रिकेट जारी

बीते दो दिन से अखिलेश यादव सुबह अपनी साइकिल लेकर गोमती रिवर फ्रंट पर पहुंच जाते हैं। वहां पर कुछ देर साइकिल चलाने के बाद फिर दोस्तों संग पार्क में क्रिकेट खेलते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 08:18 AM (IST)
सरकारी बंगला छोडऩे के बाद अखिलेश यादव का सेहत पर ध्यान, साइकिलिंग व क्रिकेट जारी
सरकारी बंगला छोडऩे के बाद अखिलेश यादव का सेहत पर ध्यान, साइकिलिंग व क्रिकेट जारी

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग का अपना सरकारी बंगला छोडऩे के बाद अब सेहत पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वीवीआइपी गेस्ट हाउस में परिवार के साथ ठहरे अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर गोमती रिवर फ्रंट का रुख किया। 

loksabha election banner

अखिलेश यादव सरकारी बंगला छोडऩे के बाद काफी बदले नजर आ रहे हैं। सुबह साइकिल लेकर रिवर फ्रंट पर कुछ देर साइकिलिंग के बाद बच्चों के साथ दो दिन से क्रिकेट अब उनको बहुत भाने लगा है। फिटनेस को लेकर अखिलेश यादव बेहद गंभीर हो गए हैं। सांसद पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ दो जून से वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे अखिलेश यादव का अब रूटीन बदल गया है।

बीते दो दिन से अखिलेश यादव सुबह अपनी साइकिल लेकर गोमती रिवर फ्रंट पर पहुंच जाते हैं। वहां पर कुछ देर साइकिल चलाने के बाद फिर दोस्तों संग पार्क में क्रिकेट खेलते हैं। इसके बाद दिन में समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंच जाते हैं। यहां पर नेताओं से मिलना- मिलाना, हाल चाल और संगठन की जानकारी कर लेते हैं। इसके बाद शहर में दिन में एक-दो कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। इसके बाद शाम को भी उनका जनेश्वर मिश्र पार्क में भ्रमण का कार्यक्रम होता है।

समाजवादी पार्टी ऑफिस में उनका जोर आजकल अति पिछड़ी जाति के नेताओं के संग योजना बनाने में बीत जाता है। अखिलेश यादव एमवाई यानी मुस्लिम यादव समीकरण का विस्तार करते हुए इसमें निषाद, प्रजापति, कश्यप जैसी जातियों को जोडऩे में लगे हैं। कैराना, गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बीएसपी व आरएलडी के साथ गठबंधन का प्रयोग हिट साबित हुआ है।

अखिलेश यादव इसके साथ ही गोमती रिवर फ्रंट तथा अन्य जगह पर भी आजकल लोगों से अधिक मिल रहे हैं। दो दिन से लोगों के बीच जाकर उनसे मिलने लगे हैं। इस दौरान उनसे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश ने इस दौरान आज मीडिया से कहा कि गोमती रिवर फ्रंट देश के दूसरे रिवर फ्रंट से बेहतर स्थिति में है। अखिलेश यादव ने आज ताज होटल से रिवर फ्रंट तक मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान वह आज यहां अंबेडकर मैदान की तरफ भी गए, जहां मायावती की प्रतिमा लगी हुई है।

साइकिल पर बैठकर फोटो खिंचाई

गोमती रिवर फ्रंट पहुंचने के बाद अखिलेश ने साइकिल पर सवार होकर लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने किसी को भी फोटो लेने से मना नहीं किया। लोग फोटो खिंचवाने के लिए आते रहे और अखिलेश ने साइकिल के साथ अलग-अलग पोज में उनके साथ फोटो खिंचवाते रहे।

महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अखिलेश ने लोगों के बीच प्रदेश और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल डीजल के अलावा गैस की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जरूरत की हर चीजें महंगी हो रही हैं। सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए गए थे, लेकिन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा अब मैं सपा कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों को देखूंगा। मेरे जाने से कम से कम सरकार कुछ तो काम करेगी।  

अब 2019 के लिए जुटें कार्यकर्ता : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि कैराना और नूरपुर की जीत के बाद अब वे 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है और इसका लाभ चुनाव में सपा को मिलेगा।
अखिलेश सोमवार को पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में उनसे मिलने आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिद्धांत की राजनीति करती है, भाजपा जातिवादी राजनीति करती है। चालबाजी से देश आगे नहीं जा सकता है। भाजपा के पास जनता के लिए कोई सार्थक मुद्दा नहीं है। भाजपा को जवाब देने की ताकत जनता के पास है। अखिलेश से सोमवार को बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, विधायक एवं समर्थक मिले और उन्हें कैराना एवं नूरपुर क्षेत्र में मिली जीत पर बधाई दी।

जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में उनसे पुलिस भर्ती में धांधली की शिकायतों को लेकर नौजवानों का एक दल भी मिला। शामली के सुधाकर कश्यप के साथ कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल व महिलाओं ने भी भेंट की। उनसे मिलने वालों में अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, अबरार अहमद, उदयवीर सिंह, महफूज फरीद किदवई, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, लाल सिंह तोमर, बाल कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, सुनील यादव साजन, स्वामी ओमवेश आदि मुख्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.