विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राशन-पानी और दवा...', अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सुना दिया नया फरमान, अब इस काम में जुटेंगे सपाई

Published: Sun, 14 Jul 2024 07:06 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव - जागरण ग्राफिक्स
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटेगी सपा
  2. सपा अध्यक्ष ने सपाईयों को दिए निर्देश

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों की मदद करेगी। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राशन, पानी, दवा से लेकर जो भी चीज की जरूरत है वह उन्हें मुहैया कराई जाए। संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब सपा की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सपा अपने कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं होने देना चाहती है। इसलिए पार्टी उन्हें किसी न किसी कार्यक्रम व अभियान में जुटाए हुई है। अब सपा ने प्रदेश में आई बाढ़ को देखते हुए इससे प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्णय लिया है। सपा बाढ़ पीड़ितों की मदद के जरिए प्रदेशवासियों को यह संदेश देना चाहती है कि सपा दुख और सुख दोनों में उनके साथ खड़ी है।

यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में

प्रदेश में बाढ़ की चपेट में अब तक 17 जिले आ चुके हैं। इनमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई व अयोध्या शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर सपा ने जिला व शहर इकाई के साथ ही फ्रंटल संगठनों को जुटने के निर्देश दिए हैं। कुछ जिलों में सपा नेता इस काम में जुट भी गए हैं।

ये भी पढ़ें - 

सपा में फिर शुरू हुआ बैठकों का दौर, हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगी पार्टी