'दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा?', CAA लागू होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई है। इसकी घोषणा के बाद प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीएए लागू ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Akhilesh Yadav Reaction On CAA: देश में सीएए लागू हो गई है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई है। सीएए लागू होने के बाद सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए पोस्ट किया है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है, जब देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।
जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा?
जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये।
चाहे कुछ हो…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2024
यह भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।