'बोतल-का-बोतल करने वाले कहां हैं?' कफ सिरप मामले में अखिलेश का भाजपा पर तंज
अखिलेश यादव ने बांदा में 30 हजार कफ सिरप की बोतलें पकड़े जाने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना ...और पढ़ें

HighLights
बांदा में 30 हजार कफ सिरप की बोतलें पकड़ी गईं।
अखिलेश यादव ने भाजपा के निवेश दावों को झूठा बताया।
सपा प्रमुख ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांदा में कफ सिरप की 30 हजार बोतलें पकड़े के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, कोडीन कांड जारी है… बोतल-का-बोतल और सिरप-का-सिरप करने वाले यूपी में ही हैं या अपने संगी-साथियों के साथ बोरियां भरकर, वो भी सुंरग के रास्ते महाराष्ट्र-कर्नाटक निकल लिए हैं। उन्होंने सरकार के निवेश के दावों पर भी सवाल उठाया है।
पार्टी मुख्यालय पर बैठक में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार निवेश का झूठा प्रचार करती रही। जमीन पर कोई निवेश नहीं आया। भाजपा सरकार में एमएसएमई इकाइयों को बर्बाद कर दिया। एक ग्रुप को ट्रक-बस बनाने के लिए जमीन सरकार ने दी।
पैसा बैंकों का लगा, निवेशकों ने अपना कोई व्यय नहीं किया। बस सरकार खरीदेगी। यह सरकार अपने करीबियों को आगे बढ़ा रही है। भाजपा सरकार मोबाइल निर्माण का झूठा दावा करती। यहां मोबाइल केवल असेंबल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम करती है। सरकारी संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है।
