Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमको संकल्प लेना है कि आने वाले पांच वर्ष में हमको नया इतिहास लिखना होगा। जिससे कि भाजपा को हम हर जगह सत्ता से बाहर कर सकें।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:57 PM (IST)
Akhilesh Yadav: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav In Party National Meeting

लखनऊ, जेएनएन। Samajwadi Party President Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी के एक दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता को पांच वर्ष में नया इतिहास लेने का संकल्प लेने को भी कहा है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं और आप सभी लोगों ने मुझे यह जिम्मेदारी तब दी है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा की सरकार ने देश प्रदेश में सभी एजेंसी पर कब्जा कर रखा है। इनकी मदद से सरकार विपक्षी दल के नेताओं पर दबाव बनाने के प्रयास में लगी है।

निर्वाचन आयोग पर बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) पर बेहद गंभीर तथा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों के फरमान पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी की। आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर यादवों और मुसलमानों के वोटों को बीस-बीस हजार कम कर दिया। इस मामले की जांच कराई जा सकती है। जिससे कि पता चले किसके कहने पर कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। यह तो लोगों को मतदान से वंचित करने का बड़ा अपराध है।

पांच वर्ष में इतिहास लिखने का संकल्प

अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमको संकल्प लेना है कि आने वाले पांच वर्ष में हमको नया इतिहास लिखना होगा। जिससे कि भाजपा को हम हर जगह सत्ता से बाहर कर सकें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता का कार्यकम बहुत अच्छा चला है और आने वाले समय में हमें इसको और विस्तार देने की जरूरत पड़ेगी। अभियान को और चलाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वो लोग भी आज समाजवादी से जुड़ रहे हैं जो बाबा साहेब का सपना पूरा करना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज सभी शोषित, दलित तथा पिछड़े बड़ी उममीद से समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। हम लोहिया और बाबा साहेब के विचारों के साथ चल रहे हैं। हम उनके विचारों को सभी जगह पर विस्तार भी देंगे।

भाजपा से बड़ी झूठी पार्टी विश्व में कोई नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना झूठ बोलती है, उतना झूठ बोलने वाली पार्टी पूरी दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हिटलर की सरकार में एक झूठ का प्रोपोगंडा मंत्री था लेकिन यह भाजपा सरकार पूरी की पूरी झूठी है।

अखिलेश ने दिया मूवी का उदााहरण

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने बीते दिनों एक मूवी देखी थी। जिसमें हीरो झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ता था और वो सिर्फ झूठ बोलता था। एक बार उसके बच्चे का जन्मदिन था। पहले के सभी जन्मदिन पर वो झूठ बोलकर कभी बर्थडे पर नही आया, लेकिन एक बर्थडे में बच्चे ने भगवान से प्रार्थना की, उसका बाप कभी झूठ ना बोले और उसकी कामना पूरी हो। उसके बाद ही उस शख्स का झूठ पकड़ा गया।

नवरात्र में प्रार्थना, भाजपा सच बोलने लगे

अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम भी नवरात्र (Navratri 2022) के अवसर पर प्रार्थना करते हैं कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सच बोलने लगे। यह लोग अब कभी झूठ ना बोलें। अगर यह लोग सच बोलने लगें तो इनकी कलई ही खुल जाएगी।

सरकार ने जनता को दी बड़ी परेशानी

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर हमारी जनता को बहुत परेशान किया। इसके बाद तीन काले कानून लाकर किसानों का उत्पीडऩ किया। जिसकी वजह से कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। इन लोगों ने चुनाव के समय यह कानून वापस ले लिया।

गुजरात में सर्वाधिक कर्ज माफी

अखिलेश यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने विदेशों में जमा भारत के लोगों का काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन इन लोगों ने तो घोटाला करने वालों को विदेश भगा दिया। इस सरकार ने कर्ज माफी का सर्वाधिक लाभ को गुजरात के व्यापारियों और उद्योगपतियों को दिया। 

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, तीनों नामांकन पत्र में अखिलेश यादव का नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.