विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश ने कहा, जनता को धोखा देकर बनाई गई भाजपा सरकार

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 03:47 PM (IST)

क़ानून व्यवस्था में क्या बोले ज़िन्दा जला दे रहे हैं, बच्चों के साथ दुराचार हो रहा है। हमको कहते थे ...और पढ़ें

अखिलेश ने कहा, जनता को धोखा देकर बनाई गई भाजपा सरकार
अखिलेश ने कहा, जनता को धोखा देकर बनाई गई भाजपा सरकार

लखनऊ (जेएनएन)। यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से लगातार EVM छेड़छाड़ के आरोप हारे हुए राजनीतिक दलों के द्वारा लगाये गए थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जनता को धोखा देकर सरकार बनाने का आरोप लगाया। 


इस दौरान अखिलेश ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का हमारा लक्ष्य है।  चुनाव हारने के बाद जनता से अनुभव प्राप्त होगा। समीक्षा के माध्यम से प्रत्याशियों से मिले, ‘जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही’। EVM के माध्यम से धोखाधड़ी का आरोप। जनता आज भी भरोसा नहीं कर पा रही, ‘बटन साइकिल पर दबाया तो जीत बीजेपी की कैसे’। ‘मशीन पर कोई 100 फीसदी भरोसा नहीं कर सकता’, हमें बैलेट पर 100 फीसदी भरोसा है। 

चुनाव आयोग पर अखिलेश ने हमला बोलते हुये कहा कि EVM में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग जवाब दे। जनता को धोखा देकर सरकार बनी है। सपा सरकार ने बिजली के लिए बहुत काम किया है। अभी कन्नौज की ख़बर आई की बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मारा। पर असलियत में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दौड़ा के मारा था। बिजली की बात हो जाए हमारे तमाम अधिकारी अभी भी वही हैं। 

अभी तो ये सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर समाजवादी के लगे हैं। हमने यही कहा था कि, अगर प्रधानमंत्री की फ़ोटो लगे तो हमारी मुख्यमंत्री की भी लगे। क़ानून व्यवस्था में क्या बोले ज़िन्दा जला दे रहे हैं, बच्चों के साथ दुराचार हो रहा है। हमको कहते थे कि, क़ानून के मामलों में हम फ़सादी थे! अब कहाँ है आपकी क़ानून व्यवस्था ?