Move to Jagran APP

'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर; मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में अखिलेश!

UP Politics सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव के बयान के बाद अब यूपी में जात‍िगत राजनीत‍ि गरमाने लगी है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। जो अब सत्‍ता के गल‍ियारों में चर्चा का व‍िषय बन गया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Tue, 31 Jan 2023 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 02:28 PM (IST)
'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर; मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में अखिलेश!
Lucknow News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के आफ‍िस के बाहर लगे पोस्‍टर

लखनऊ, जेएनएन। ह‍िन्‍दू धर्म ग्रन्‍थ रामचर‍ितमानस पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की ट‍िप्‍पणी के बाद शुरू हुआ व‍िवाद अब गहराता जा रहा है। दो द‍िन पूर्व लखनऊ में अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि बीजेपी वाले हमे शूद्र मानते हैं। सपा प्रमुख के इस बयान के बाद आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। पोस्‍टर कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्‍ट्र के राष्‍ट्रीय महासच‍िव अखिल भारतीय उत्‍तम प्रकाश स‍िंह पटेल की ओर से लगाया गया। पोस्‍टर पर ल‍िखा है- गर्व से कहो, हम शूद्र हैं। इसमें ऊपर की ओर जय शूद्र समाज और जय संव‍िधान भी ल‍िखा है। इसमें डा शूद्र उत्‍तम प्रकाश स‍िंह नाम भी ल‍िखा गया है। 

loksabha election banner

बीजेपी युवा मोर्चा ने अख‍िलेश को द‍िखाए थे काले झंडे

लखनऊ में झूलेलाल वाटिका के उपासना स्थल में चल रहे मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को हंगामा हो गया था, जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। विश्व कल्याण के लिए 22 जनवरी से चल रहे महायज्ञ की धार्मिक मर्यादा का पालन न करने और यज्ञशाला का अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा क‍िया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा था क‍ि सपा नेता श्रीरामचरितमानस का अपमान करते हैं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मां पीतांबरा महायज्ञ में धार्मिक मर्यादाओं का अपमान करते हैं। इसके बाद अख‍िलेश यादव को काले झंडे भी द‍िखाए गए थे।

अख‍िलेश ने कहा था क‍ि बीजेपी के लोग प‍िछड़ों को शूद्र मानते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि भाजपा ने मुझे रोकने के ल‍िए गुंडे भेजे थे। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई धार्मिक आयोजन में भी नहीं जा सकता। बीजेपी के लोग पिछड़ों को शूद्र मानते हैं। मुझे रोकने के लिए काले झंडे के साथ गुंडे भेजे हैं। ऐसा नहीं है, समय बदलेगा। हम समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले नहीं हैं।

ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने क‍िया सपा पर हमला

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि सपा को समाजिक माहौल ख़राब करने की नौटंकी से राजनीतिक फायदा कम नुकसान अधिक होगा, सपा समाप्त वादी पार्टी बनेगी। इससे पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा था क‍ि खुद को शूद्र बता अखिलेश यादव पिछड़ों-दलितों की सहानुभूति लेना चाहते हैं, लेकिन वह अपने मकसद में कभी सफल नहीं होंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ, विकास, विश्वास की नीति पर चलकर गरीबों का उत्थान किया है। सपा सरकारों की तरह शोषण, गुंडागर्दी, दंगाइयों को मदद व भ्रष्टाचार नहीं किया!

ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा था क‍ि सपा सरकारों के कार्यकाल का काला इतिहास यूपी की जनता जानती है,आज भी गुंडों अपराधियों दंगाइयों के सिवा सपा के पास कुछ नहीं बचा है,भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों का भविष्य है! वोट बैंक की जगह चोट बैंक तैयार है!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.