अखिलेश अध्यक्ष पद मुलायम को लौटाकर सपा की मजबूती में जुटें: शिवपाल
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष पद लौटाकर सपा मजबूत कर भाजपा से मोर्चा लेने में जुटें।
फतेहपुर (जेएनएन)। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के तीन माह के अंदर नेता जी मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लौटाने को कहा था। वह पद लौटाने का वादा पूरा करें फिर सपा को मजबूत कर भाजपा से मोर्चा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: घर वापसीः मुस्लिम समुदाय के दर्जन भर से ज्यादा सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म
एक शादी समारोह में आए शिवपाल ने बातचीत में कहा कि अखिलेश को मुलायम ने ही पहले सांसद व फिर मुख्यमंत्री बनाया। यह त्याग उन्हें नहीं भूलना चाहिए और तुरंत वादा पूरा कर देना चाहिए। नई पार्टी बनाने के सवाल पर पहले तो चुप्पी साध ली फिर बोले कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है, फिर बताएंगे। कहा कि वह साधु-संतों का सम्मान करते है, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे। भाजपा सरकार द्वारा सपा सरकार के दौरान कार्यों की जांच पर कहा कि यह सब राजकाज है। इस तरह की जांचें होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: बागपत में पति को बंधक बनाकर उसी के सामने पत्नी से दुष्कर्म