अजय कुमार लल्लू का आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप, बोले- किसान के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर छोड़ दी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक मामूली किसान के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के कारण आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी।