Move to Jagran APP

Air Pollution : देश के Top 10 प्रदूषित शहरों में ये आठ UP के, एक नंबर पर कानपुर तो लखनऊ दूसरे पर

Air Pollution सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी की 113 शहरों की रिपोर्ट। दूषित हुई राजधानी की हवा प्रदूषण नियंत्रण के उपाय ध्वस्त। कानपुर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 455 रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का एक्यूआइ 441 दर्ज किया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:13 AM (IST)
Air Pollution : देश के Top 10 प्रदूषित शहरों में ये आठ UP के, एक नंबर पर कानपुर तो लखनऊ दूसरे पर
Air Pollution : सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी की 113 शहरों की रिपोर्ट।

लखनऊ, जेएनएन। Air Pollution : देश में प्रदूषण की समस्या विकराल होती जा रही है। इसमें सबसे खराब हवा यूपी के शहरों की है। बावजूद, जिम्मेंदार अफसर खामोश रहे। लिहाजा, दिनोंदिन हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार को सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में कानपुर जहां टॉप पर रहा। वहीं, लखनऊ नंबर दो पर आ गया।

prime article banner

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को देश के 113 शहरों की रिपोर्ट जारी की। इसमें देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में आठ यूपी के हैं। इसमें कानपुर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 455 रिकॉर्ड किया गया। वहीं लखनऊ में भी दिनभर धुंध छाई रही। सूरज भी दुबका रहा। घर से निकले लोग प्रदूषण से बेहाल रहे। ऐसे में प्रदूषित शहरों में नंबर दो पर रहे लखनऊ का एक्यूआइ 441 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद का एक्यूआइ 440, बुलंदशहर का एक्यूआइ 434, बागपत का एक्यूआइ 421,ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 415, नोएडा का एक्यूआइ 414 रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का एक्यूआइ 404 व मेरठ का एक्यूआइ 403 दर्ज किया गया। वहीं दसवें नंबर पर प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा। यहां का एक्यूआइ 383 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली भले ही टॉप टेन प्रदूषित शहर से बाहर हो। मगर, यहां की हवा भी सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। यहां का एक्यूआइ 382 दर्ज किया गया।

दम घोंटू हवा के खुद ही जिम्मेंदार

शहर में प्रदूषित हवा लोगों का दम फुला रही है। इसके जिम्मेंदार खुद ही हैं। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे कंस्ट्रक्शन के कार्य पर अफसर आंख मूंदे हैं। वहीं डीजल-पेट्रोल के बढ़ते वाहन, बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था, चौराहों की गलत इंजीनियरिंग से लगता जाम, कारखानों में प्रदूषण के मानकों की अनेदखी सभी पर भारी पड़ रही है। इससे सांस रोगियों की समस्या बढ़ रही है। साथ ही स्ट्रेस के भी लोग शिकार हो रहे हैं। आंख में लालिमा व त्वचा संबंधी दिकत्तें भी बढ़नी तय हैं।

टॉप टेन प्रदूषित शहर

शहर - एक्यूआइ

कानपुर - 455

लखनऊ - 441

गाजियाबाद - 440

बुलंदशहर - 434

ग्रेटर नोएडा - 415

नोएडा - 414

पटना - 404

मेरठ - 403

फरीदाबाद - 383

पारा में मामूली गिरावट

शहर के पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक सेल्‍सियस रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, अब दक्षिणी-पूर्वी हवा चल रही है। ऐसे में दिन में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.