विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ से पहले रद, तकनीकी खराबी आई थी

Published: Fri, 01 Aug 2025 11:11 PM (IST)

Lucknow News | लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया की हैदराबाद जाने वाली उड़ान तकनीकी ...और पढ़ें

लखनऊ से हैदराबाद जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट निरस्त।
लखनऊ से हैदराबाद जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट निरस्त।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हैदराबाद जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। उस समय विमान में 100 यात्री सवार हो चुके थे। पायलट को रनवे पर ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।

जांच में खराबी की पुष्टि होने पर उड़ान को रद कर दिया गया। अमौसी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की विमान संख्या आइएक्स 2816 को सुबह 8:40 बजे उड़ान भरना था। बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान टैक्सी-वे से रनवे की ओर बढ़ रहा था।

टेकआफ से पहले पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, उसने एयरलाइंस अधिकारियों व एटीसी को सूचित किया। इंजीनियरों की टीम ने खराबी को ठीक करने का प्रयास किया। शाम पांच बजे तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी तो उड़ान को रद करने का निर्णय लिया गया।

इससे यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया। कुछ को होटल में ठहराया और अन्य को दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया गया। दावा है कि कुछ यात्रियों को टिकट का पैसा भी वापस किया गया। विमान में क्या तकनीकी खराबी आई है, एयरपोर्ट अथारिटी या एयरलाइंस कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।