विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India Express की फ्लाइट में अचानक आई गड़बड़ी, अहमदाबाद हादसे के बाद 30 बार से ज्यादा उड़ानें निरस्त

Published: Wed, 16 Jul 2025 07:17 PM (IST)

लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से आई उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रद्द कर दिया ...और पढ़ें

लखनऊ आकर वापस दुबई की उड़ान न भर सका एअर इंडिया का विमान
लखनऊ आकर वापस दुबई की उड़ान न भर सका एअर इंडिया का विमान

HighLights

  1. दुबई से लखनऊ आई एअर इंडिया की उड़ान रद्द |
  2. तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द हुई |
  3. 168 यात्रियों को होटल में ठहराया गया |

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार सुबह दुबई से लखनऊ पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई।

एअर इंडिया के इंजीनियरों ने जांच के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया। विमान में बैठे सभी 168 यात्रियों को उतारकर होटल में ठहराया गया है। पिछले दिनों भी हैदराबाद जाने वाली उड़ान को बोर्डिंग प्रक्रिया के बाद निरस्त करना पड़ा था।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुबह दुबई से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स-193 को सुबह 8:35 बजे वापस दुबई रवाना होना था। बोर्डिंग और चेकइन प्रक्रिया के बाद सभी 166 यात्री विमान में अपनी सीटाें पर बैठ गए थे।

पायलट ने जैसे ही उड़ान के इंजन को स्टार्ट किया, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई। पायलट ने एटीसी को उड़ान को होल्ड करने के लिए सूचना दी। एअर इंडिया के इंजीनियर मौके पर पहुंचे लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई।

30 बार से ज्यादा उड़ानें हुईं निरस्त

एअर इंडिया एक्सप्रेस के अहमदाबाद हादसे के बाद से इसकी उड़ानों में लगातार तकनीकी गड़बड़ी सामने आ रही हैं। बीती 21 जून से 15 जुलाई तक लखनऊ- दिल्ली, लखनऊ -मुंबई, लखनऊ-दुबई सहित कई रूटों की 30 से अधिक उड़ानों को निरस्त करना पड़ा है।