Move to Jagran APP

Defence Expo 2020: एक फरवरी से लखनऊ के आसमान पर खतरनाक करतब, हैरान कर देगा दो घंटे का ये ट्रेलर

Defence Expo 2020 छह से आठ फरवरी तक होगा मेगा शो दो घंटे पहले ही बंद हो जाएगी एंट्री।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 02:06 PM (IST)
Defence Expo 2020: एक फरवरी से लखनऊ के आसमान पर खतरनाक करतब, हैरान कर देगा दो घंटे का ये ट्रेलर
Defence Expo 2020: एक फरवरी से लखनऊ के आसमान पर खतरनाक करतब, हैरान कर देगा दो घंटे का ये ट्रेलर

लखनऊ, जेएनएन। अगले महीने लखनऊ में होने वाले डिफेंस एक्सपो में फ्लाई पास्ट के लिए वायुसेना के जांबाज एक फरवरी से लखनऊ के आसमान पर करतब दिखाएंगे। जांबाज फ्लाई पास्ट के लिए एक फरवरी से दो घंटे का रिहर्सल करेंगे। हालांकि, डिफेंस एक्सपो का मेगा शाम छह से आठ फरवरी तक होगा। जिसमें दर्शकों को फ्लाई पास्ट से दो घंटे पहले ही वृंदावन योजना सेक्टर 15 स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। सोमवार को वायुसेना मुख्यालय से आए अधिकारियों ने फ्लाई पास्ट के लिए आयोजन स्थल पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई घंटे तक मंथन किया। 

loksabha election banner

वायुसेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनायी गई है। जो कि फ्लाई पास्ट के अभ्यास से लेकर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ की वायुसीमा की निगरानी करेगी। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जगुआर, डोनियर, सुखोई, चिनूक,चेतक और एमआइ-17 हेलीकॉप्टरों के पायलटों ने अपने एयरबेस में फ्लाई पास्ट का अभ्यास शुरू भी कर दिया है। उनके फ्लाई पास्ट के क्रम भी तय कर दिए गए हैं। सुखोई और जगुआर फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करेंगे।

बेंगलूर में होने वाले एयर शो की तरह फ्लाई पास्ट में भी लखनऊ के आसमान में तिरंगा बनाने के लिए मंथन चल रहा है। जिस पर इसी सप्ताह निर्णय हो जाएगा। वहीं क्रम के अनुसार ही शेष हेलीकापटरों व विमान का प्रदर्शन होगा। उनके बीच टाइमिंग को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। वायुसेना के 45 मिनट के फ्लाई पास्ट में हर एक के बाद दो मिनट का अंतराल होगा। एक फरवरी से यह टीमें अलग अलग एयरबेस से आकर अपनी टाइमिंग के हिसाब से अभ्यास करेंगी।

अभ्यास की निगरानी शीर्ष स्तर के वायुसेना अधिकारी करेंगे। अभ्यास के समय लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही नहीं होगी। लखनऊ में 50 मील तक वायुसीमा में कोई विमान प्रवेश नहीं करेगा। बता दें,  मुख्य आयोजन छह से आठ फरवरी तक दोपहर तीन बजे के बाद होंगे। इस कारण तीन से पांच बजे तक विमान सेवाएं बंद रहेंगी। दर्शकों को फ्लाई पास्ट से दो घंटे पहले आना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.