विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emergency Landing at Lucknow Airport: पक्षी से टकराने के कारण लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Sun, 29 Jan 2023 02:45 PM (IST)

Emergency Landing at Lucknow Airport पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया की लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ...और पढ़ें

पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया की लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया की लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ: लखनऊ से कोलकाता जा रहा एयर एशिया का विमान रविवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 ने अपने तय समय 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी ही थी कि अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया।

सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद यात्री डरे हुए हैं। इस बीच एयर लाइन प्रशासन पर लावरवाही बरतने के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। यात्रियों की शिकायत है कि कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 में क्रू मेंबर सहित 180 की संख्या में लोग सवार थे।