Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना आगरा, आसमान से बरस रही आग, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया तो वही रात में भी राहत नहीं मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा ही लू भी बेहाल करेगी।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 16 May 2024 07:38 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। जागरण

      डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज गुरुवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में पारा 44 पार

    आगरा में बुधवार को शहर में आसमान से आग बरसी। दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख हुए तो त्वचा झुलस उठी। अधिकतम तापमान एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में आगरा सबसे गरम शहर रहा। आगामी दिनों में शहरवासियों को तापमान वृद्धि होने व लू चलने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान यथावत रहेंगे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 17 मई से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दोपहर में लू चलेगी।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस मंडल में 70 पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई कार्रवाई, वजह जानकर आप भी कहेंगे- सही हुआ

    बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। गोरखपुर में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का का पूर्वानुमान है।

    कानपुर में सूर्यदेव की तपिश ने लोगों को झुलसाया

    मई माह आधा बीत चुका है। कानपुर शहरवासियों को सूर्य देव की तपिश झुलसा रही है और गरम हवा के थपेड़े सता रहे हैं। कमोबेश यही अहसास बुधवार को भी हुआ। दिन में तेज तपिश और गरम हवा चलने से सड़क पर निकले परेशान नजर आए। सीएसए के मौसम विज्ञानी ने अगले चार दिनों में दिन और रात का पारा चढ़ने से मौसम में गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं।

    आंबेडकरनगर में नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने संभावना नहीं है। इस सप्ताहभर पूर्वी हवा चलने व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं। अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें- सगाई के दिन युवती प्रेमी संग हुई फरार, सुबह पिता की खुली नींद तो इस बात को लेकर उड़ गए होश, बोले- भागने तक ठीक था लेकिन...

    बलरामपुर में न्यूनतम - अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। हवा अधिकतम 25 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। धूप के साथ मौसम में आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है। गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को धूप रहेगी, दोपहर बाद बादल दिख सकते हैं। धूल भरी हवा चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 26 प्रतिशत रहेगी। बागपत में आज तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा से अधिक रहेगी। आर्द्रता 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    शामली में 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बिलबिलाए लोग

    शामली में भीषण गर्मी का प्रकाेप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। बुधवार को तो पारा 40 डिग्री पहुंच गया, जिसके चलते ही दोपहर के समय में सड़कें सूनी हो गई थीं। गर्मी के चलते ही लोग बीमार हो रहे हैं।

    सूरज की तल्खी छुड़ा रही पसीना, मुश्किल हुआ बाहर निकलना

    वाराणसी में सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी फिर बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 18 व 19 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। तापमान 45 डिग्री से पार होने की उम्मीद है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। मौसम विज्ञानी प्रो. सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि गर्मी में हर दिन वृद्धि होगी। मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्म हवा से लोगों को परेशानी होगी।