Move to Jagran APP

यूपी और उत्‍तराखंड के अग्निवीरों की भर्ती रैली की त‍िथ‍ि घोषि‍त, इस ल‍िंक पर करें आनलाइन रज‍िस्‍ट्रेशन

Agnipath Scheme सेना भर्ती मुख्यालय ने पूर्व के तय कैलेंडर में आंशिक बदलाव करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। सितंबर में आनलाइन शुरू होगा अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती का रजिस्ट्रेशन। यूपी व उत्तराखंड की सैनिम महिला जीडी अग्नीवीरों की भर्ती 30 नवंबर से होगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:00 AM (IST)
यूपी और उत्‍तराखंड के अग्निवीरों की भर्ती रैली की त‍िथ‍ि घोषि‍त, इस ल‍िंक पर करें आनलाइन रज‍िस्‍ट्रेशन
Agnipath Scheme के तहत जनरल ड्यूटी के पदों की भर्ती लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सेना में अग्निपथ स्कीम Agnipath Scheme के तहत उत्तर प्रदेश के अग्निवीरों की भर्ती रैली 19 अगस्त से शुरू होगी। सेना भर्ती मुख्यालय यूपी व उत्तराखंड की ओर से अगस्त से दिसंबर तक अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 रैलियों का कार्यक्रम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया। यूपी में सात और उत्तराखंड में तीन भर्ती रैलियां होंगी।

loksabha election banner

सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की भर्ती कानपुर में 20 अक्टूबर से होगी। जबकि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस में अग्निवीर स्कीम के तहत जनरल ड्यूटी के पदों की भर्ती लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी।

सेना भर्ती मुख्यालय ने प्रशासन और पुलिस से संपर्क करने के बाद अपने पूर्व के तय कैलेंडर में आंशिक बदलाव करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, गोंडा, औरैया व कन्नौज जिलों के अभ्यर्थियों की रैली 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कानपुर में आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर सितंबर माह के पहले सप्ताह में आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अग्निवीरों की पात्रता से जुड़ी जानकारी इस वेबसाइट पर भारतीय सेना ने उपलब्ध करा दी है।

आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड हो जाएंगे। जिनका प्रिंट निकालकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी को भर्ती रैली स्थल पर पहुंचना होगा। सेना की ओर से अगस्त से दिसंबर तक होने वाली 10 भर्ती रैलियों के लिए स्क्रीनिंग बोर्ड भी तय कर दिया गया है।

यूपी की रैलियों के लिए 20 और उत्तराखंड की रैलियों में सेना के 12 मेडिकल आफिसर की तैनाती भी स्क्रीनिंग बेार्ड के साथ की जाएगी। मार्च 2020 से लखनऊ सहित इससे जुड़े 13 जिलों के अभ्यर्थियों की रैली आयोजित नहीं हो सकी थी।

इन सेना भर्ती कार्यालयों की भी तिथि तय : 

  • एआरओ   भर्ती स्थल      कब से कब तक
  • बरेली        फतेहगढ़         19 अगस्त से 15 सितंबर
  • मेरठ         मुजफ्फरनगर   20 सितंबर से 10 अक्टूबर
  • आगरा      आगरा             20 सितंबर से 10 अक्टूबर
  • अमेठी       अयोध्या          16 नवंबर से पांच दिसंबर
  • वाराणसी    वाराणसी        16 नवंबर से पांच दिसंबर

उत्तराखंड में इन तिथियों पर होगी भर्ती रैली : एआरओ भर्ती स्थल कब से कब तक लैंसडाउन कोटद्वार 19 से 31 अगस्त अल्मोड़ा रानीखेत 20 से 31 अगस्त पिथौरागढ़ पिथौरागढ़/चंपावत 5 से 12 सितंबर

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.