फिर मौसम का बदला रुख, कहीं तेज बरसात तो कहीं बूंदाबांदी, वज्रपात से एक की मौत
सोमवार रात मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:06 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में चुनावी तापमान के बीच सोमवार रात मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार ऐस पश्चिमी विच्छोभ के कारण हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
मंगलवार सुबह प्रतापगढ़ के कई इलाकों में बरसात हुई। मौसम के इस तेवर से किसान सहमे हैं। बारिश तेज हुई तो खेतों में तैयार सरसो और गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। पूर्वांचल में तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच हुई बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
राजधानी लखनऊ में भी रात तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। प्रयागराज के करछना क्षेत्र में सुबह बज्रपात से पेड़ के नीचे खड़े एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। एसडीएम रत्नप्रिया त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें