Move to Jagran APP

UP: 25 करोड़ पौधारोपण की सफलता के बाद अब 30 करोड़ का लक्ष्य, तैयारी में जुटा वन विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वन विभाग ने अपनी नर्सरी में पौधे तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ पिछले वर्षों में हुए पौधारोपण में अधिक से अधिक पौधे बचाने की चुनौती भी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:53 PM (IST)
UP: 25 करोड़ पौधारोपण की सफलता के बाद अब 30 करोड़ का लक्ष्य, तैयारी में जुटा वन विभाग
अब सरकार ने वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधारोपण की सफलता के बाद वन विभाग अब अगले वर्ष के पौधारोपण की तैयारी में जुट गया है। सरकार ने वर्ष 2021 में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वन विभाग ने अपनी नर्सरी में पौधे तैयार करने शुरू कर दिए हैं। साथ ही वन विभाग के सामने पिछले वर्षों में हुए पौधारोपण में अधिक से अधिक पौधे बचाने की चुनौती भी है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से कराई गई थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग अपनी रणनीति में भी बदलाव कर रहा है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है तब से पौधारोपण अभियान पर फोकस किया हुआ है। वर्ष 2018 में योगी सरकार ने नौ करोड़ पौधे लगवाए थे। वर्ष 2019 सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधारोपण किया। वर्ष 2020 में एक दिन में 25 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए। अब सरकार ने वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य दिया है। नए लक्ष्य को देखते हुए वन विभाग ने अभी से कमर कस ली है। अगले वर्ष फिर सभी सरकारी विभागों, न्यायालय परिसर, संस्थाओं, शासकीय शैक्षणिक संस्थान, भारत सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, रेलवे, रक्षा, औद्योगिक इकाइयां, सहकारी समितियां एवं संस्थानों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

30 करोड़ पौधारोपण अभियान के लिए वन विभाग जिलेवार लक्ष्य भी तैयार कर रहा है। पौधारोपण के साथ ही पौधे अधिक से अधिक संख्या में जीवित बचें इसके लिए सघन निगरानी की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से कराई गई थर्ड पार्टी जांच में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले पौधों को अधिक नुकसान पहुंचा है।इसलिए वन विभाग सार्वजनिक स्थानों पर पौधों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

लगातार पौधारोपण से बढ़ी हरियाली : उत्तर प्रदेश में लगातार पौधारोपण से हरियाली भी बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में 127 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। अब प्रदेश में कुल वनावरण 14805.65 वर्ग किलोमीटर हो गया है। वर्ष 2017 में 14,679 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र था। भारतीय वन सर्वेक्षण देहरादून की रिपोर्ट 2019 के अनुसार अब प्रदेश में सघन वन क्षेत्र 2616.43 वर्ग किलोमीटर, घना वन क्षेत्र 4080.04 वर्ग किलोमीटर व खुला वन क्षेत्र 8109.18 वर्ग किलोमीटर हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.