Move to Jagran APP

भाजपा रणनीतिकारों से मंत्रणा के बाद परिवर्तन यात्रा को आज मिलेगी दिशा

सपा की रजत जयंती के दिन ही पांच नवंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही अपनी परिवर्तन यात्रा को भव्य स्वरूप देने में भाजपा कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहती है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:37 PM (IST)
भाजपा रणनीतिकारों से मंत्रणा के बाद परिवर्तन यात्रा को आज मिलेगी दिशा

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। सपा की रजत जयंती के दिन ही पांच नवंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही अपनी परिवर्तन यात्रा को भव्य स्वरूप देने में भाजपा कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ आ रहे हैं। शाह इस यात्रा को दिशा देने के लिए रणनीतिकारों से मंत्रणा करेंगे।

loksabha election banner

वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में संकल्प महारैली को भी संबोधित करेंगे। इटावा की संकल्प रैली की सफलता के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। रैली की तैयारी में जुटे पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक का कहना है कि उत्तर प्रदेश को सपा से मुक्त करने के लिए जनता कमर कस चुकी है और गुरुवार को इटावा में इसका असर दिखेगा। परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के लिए लखनऊ में रैली के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने गुरुवार को 11 बजे बैठक आयोजित की है। शाह के समक्ष कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए वह सहयोगियों से विमर्श करेंगे। महेन्द्र सिंह का कहना है कि ये यात्राएं अवैध खनन, अवैध कब्जा, गुंडा राज, माफिया राज, वंशवाद और जातिवाद पर प्रहार करके सपा और बसपा की जुगलबंदी को समाप्त करेंगी। विकास, रोजगार और भयमुक्त समाज का सूत्रपात होगा।

अमर से यूं ही नहीं चिढ़ते अखिलेश, पिता-पुत्र पर हमले करते रहे

स्वाति सिंह ने संभाला महिला मोर्चा का कार्य

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का आज भाजपा मुख्यालय में स्वागत-अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने स्वाति को कार्यभार ग्रहण कराया। महिला सम्मेलन पर विमर्श के लिए पहले से ही भाजपा की महिला कार्यकर्ता मुख्यालय में आमंत्रित की गयी थीं। केशव ने इस मौके पर कहा कि पूरे प्रदेश से आयी नारी शक्ति सपा और बसपा से उप्र को मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। स्वाति ने भरोसा दिया कि प्रदेश की महिलाएं गौरव और सम्मान को लगातार बढ़ा रही हैं। कहा कि नारी ही वह शक्ति है जो समाज के बीच रहकर एक मां, एक बेटी, एक पत्नी के रूप में परिवार के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा करती है। मायावती पर प्रहार करते हुए स्वाती ने कहा कि वह महिला होते हुए भी महिला की इज्जत नहीं करती। महिलाओं से मायावती को सत्ता से दूर रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो

महिला सम्मेलनों से आधी आबादी को मिलेगी दिशा

भाजपा ने अपनी 92 जिला इकाइयों में महिला सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। आज भाजपा की प्रदेश महामंत्री और सम्मेलन के लिए प्रभारी बनाई गयी अनुपमा जायसवाल ने एक बैठक का आयोजन किया। जायसवाल ने कहा महिला सम्मेलनों से आधी आबादी को नई दिशा मिलेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में आधी आबादी पूरे दमखम से भाजपा का परचम लहरायेंगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी कांता कर्दम, रंजना उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रभारी अशोक तिवारी, अल्का मिश्रा, बीना भंडारी, सुषमा खरकवाल, विमल सिंह एवं सभी क्षेत्रों की महिला सम्मेलन संयोजक भी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.