विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वसीम रिजवी की पेशकशः मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिदें हिंदुओं को लौटाई जाएं

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 28 Feb 2018 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 11:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने देश में मंदिर तोड़कर बनाई गई नौ मस्जिदों को हिंदुओं को वापस करने की मांग की है।

वसीम रिजवी की पेशकशः मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिदें हिंदुओं को लौटाई जाएं
वसीम रिजवी की पेशकशः मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिदें हिंदुओं को लौटाई जाएं

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने देश में मंदिर तोड़कर बनाई गई नौ मस्जिदों को हिंदुओं को वापस करने की मांग की है। यह मांग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से की गई है। वसीम रिजवी ने इसके लिए बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि इस्लाम में किसी इबादतगाह को जबरन तोड़कर मस्जिद बनाया जाना जायज नहीं है। वसीम रिजवी के कारनामों से देवबंदी उलमा सख्त नाराज हैं। उनका मानना है कि वह भाजपा को खुश करने और अपने सियासी वजूद को बनाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

तोड़कर बनी मस्जिदों इबादत जायज नहीं

वसीम रिजवी ने अपने पत्र में लिखा है कि दूसरे इबादतगाह तोड़कर बनाई गई मस्जिदों में किसी भी तरह की अल्लाह की इबादत जायज नहीं है। इसलिए ऐसी मस्जिदें हिंदू समाज को सौंप दी जाएं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यदि ऐसा करेगा तो इस्लाम का असली उद्देश्य दुनिया के सामने पेश हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरा नौ मस्जिदों को हिंदू समाज को सौंपने का जो प्रस्ताव है उसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आगामी बैठक के आम जलसे में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने अध्ययन करके नौ मस्जिदों के बारे में बताया है कि इन्हें मुगलों व उनसे पहले आए सुल्तानों ने मंदिरों को तोड़कर बनाया है। इन मस्जिदों को हिंदुओं को वापस देने के लिए बोर्ड में आम राय बनाई जाए। उन्होंने बोर्ड को एनजीओ की संज्ञा देते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी लोग इस प्रस्ताव पर विचार ही नहीं करेंगे, लेकिन इस्लाम यह सीख देता है कि चाहे जालिम की ही पंचायत क्यों न हो अपनी हक की बात उनके सामने जरूर रखनी चाहिए।

इन इबादतगाहों को हिंदुओं को सौंपने की वकालत

1-राम मंदिर, अयोध्या

2-केशव देव मंदिर, मथुरा

3-अटाला देव मंदिर, जौनपुर

4-काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

5-रुद्र महालय मंदिर, बटना, गुजरात

6-भद्रकाली मंदिर, अहमदाबाद, गुजरात

7-अदीना मस्जिद, पंडुवा, पश्चिम बंगाल

8-विजय मंदिर, विदिशा, मध्य प्रदेश

9-मस्जिद कुव्वत-उल-इस्लाम, कुतुबमीनार, दिल्ली