विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जून-जुलाई में किस दिन है शादी के लिए शुभ मुहूर्त? फिर सीधे नवंबर-दिसंबर में बजेगी शहनाई

Published: Fri, 15 May 2026 06:22 PM (IST)

अधिक मास 17 मई से शुरू हो रहा है, जिसके कारण विवाह और अन्य मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। यह अवधि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अधिक मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा।

  2. इस दौरान विवाह और मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

  3. जून-जुलाई में कुछ मुहूर्त, फिर चातुर्मास।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अधिक मास रविवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन व अन्य मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दौरान विवाह नहीं होंगे।

आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक अधिक ज्येष्ठ मास रहेगा। अधिक मास समाप्त होने के बाद जून और जुलाई में कुछ शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाएगा।

इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके कारण विवाह सहित सभी शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। चातुर्मास 20 नवंबर देवोत्थानी एकादशी से विवाह शुरू होंगे।

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 15 के बाद विवाह के मुहूर्त होंगे। जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 को शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में 1, 6, 7, 11 और 12 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। चातुर्मास के बाद नवंबर में 21, 24, 25 और 26 नवंबर और दिसंबर में 2, 3, 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह होंगे।