विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रमोशन के पीछे मत भागिए, भागना है तो इमोशन के पीछे भागिए', अनुपम खेर ने पोस्‍ट की कवि पंकज प्रसून की तीसरी कविता

By Rafiya NazEdited By:
Published: Wed, 09 Dec 2020 03:23 PM (IST)

प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर शहर के कवि पंकज प्रसून की कविता अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट ...और पढ़ें

अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर शहर के कवि पंकज प्रसून की कविता अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट की।
अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर शहर के कवि पंकज प्रसून की कविता अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट की।

लखनऊ, जेएनएन। प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर शहर के कवि पंकज प्रसून की कविता अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट की है। यह कविता अनुपम खेर की कोरोना काल के दौरान लिखी गई किताब 'योर बेस्ट डे इज टुडे' पर केंद्रित है। इस किताब का विमोचन कपिल शर्मा शो के दौरान हुआ था। अनुपम खेर ने यह किताब अपनी मां दुलारी को समर्पित की है। 

अनुपम खेर, भाई राजू खेर एवं मां दुलारी तीनों ही कोरोना की चपेट में आ चुके थे। यह किताब उनके कोरोना काल के अनुभव और सकारात्मक सोच पर केंद्रित है। पंकज प्रसून की कविता कहती है - ऑफिस में प्रमोशन के पीछे मत भागिए, भागना है तो इमोशन के पीछे भागिए। इंक्रीमेंट से आपका व्यापार चलता है लेकिन सेंटीमेंट से आपका परिवार चलता है...।"

अनुपम खेर इससे पहले भी पंकज प्रसून की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर चुके हैं। पिछले

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क से पंकज प्रसून की कविता लड़कियां बड़ी लड़ाका है पढ़ी थी। उसके बाद हाल ही में उन्होंने उनकी दूसरी कविता मां का बुना स्वेटर कभी छोटा नहीं पड़ता को अपनी मां को समर्पित करते हुए पढ़कर पोस्ट की थी।