Move to Jagran APP

दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन

Action of Yogi Adityanath Government प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 07:50 AM (IST)
दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन
दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग की बड़ी जमीन को खाली करा लिया

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कहीं पर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाती है। अब सरकार ने पड़ोसी राज्य दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। पुलिस बल के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश की सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग की बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

prime article banner

आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग भी बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी। इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी अपनी सरकार के इस एक्शन का वीडियो ट्वीट किया है। मंत्री ने लिखा, दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई। जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुबह चार बजे से ही बुलडोजर चलाकर एक्शन लिया गया। यहां करीब 2.10 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहा रही है। इनमें काफी अवैध निर्माण माफिया तथा बदमाशों के हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कई जगह यह एक्शन देखा गया है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.