विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, लखनऊ में गौतम पल्ली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 03 Apr 2026 02:06 PM (IST)

Action Against Corruption in UP: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. गौतम पल्ली थाना में अब पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर विपिन सिंह को सौंपी गई कमान


  2. थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी होगा एक्शन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के साथ अन्य सभी वीआईपी की सुरक्षा जिस थाना के जिम्मे थी, वहीं बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई ढाई लाख रुपये की वसूली की जांच के बाद लखनऊ पुलिस के कमिश्नर ने थाना इंचार्ज को हटा दिया है। लाइन हाजिर किए गए रत्नेश सिंह के स्थान पर पुलिस लाइन से विपिन सिंह को थाना का नया इंचार्ज बनाया गया है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री ‍आवास के पीछे स्थित गौतम पल्ली थाना के थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। इन सभी पर ढाई लाख की वसूली का आरोप है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के बाद अब यहां तैनात दारोगा और सिपाहियों पर भी एक्शन होगा। थाने के सभी पुलिसकर्मी भी हटाए जा सकते हैं। इन सब पर एक व्यक्ति को पकड़कर ‍उससे ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- प्लॉट दिलाने के नाम पर सिपाही की पत्नी से ठगी, डायरेक्टर-एजेंट समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इस वसूली की बात मुख्यमंत्री तक पहुंची और उन्होंने जांच का आदेश दिया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर की जांच के बाद थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले भी गौतम पल्ली थाने पर उंगली उठ चुकी है। वहां से पुलिस वाले रिश्वत लेते गिरफ्तार भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, तीन दिन में दो युवतियों से मोबाइल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार