Move to Jagran APP

लखनऊ में आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान

आचार्य ने कहा कि आने वाले समय में एक बड़ा समूह हमारे साथ जुड़कर आवाज को बुलंद करेगा। 22 सामाजिक संगठनों के समर्थन के साथ ही प्रदेश में 45 जिलों में न्यास के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 07:43 PM (IST)
लखनऊ में आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान
लखनऊ मेें हुुुुई श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू ने किया संबाेधित।

लखनऊ, जेएनएन। श्री कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। 23 जुलाई को न्यास का गठन किया गया जिसमेंं अब तक 23 प्रदेशों के 500 धर्माचार्य जुड़ चुके हैं। श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास की बुधवार को राजधानी के जेसी गेस्ट हाउस में हुई पहली बैठक में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू जानकारी दे रहे थे। आचार्य ने कहा कि आने वाले समय में एक बड़ा समूह हमारे साथ जुड़कर आवाज को बुलंद करेगा।

loksabha election banner

22 सामाजिक संगठनों के समर्थन के साथ ही प्रदेश में 45 जिलों में न्यास के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। जन व्यापी आंदोलन एक फरवरी से चल रहा है, इसमे लगातार वृद्धि हो रही है। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने कहा कि जन आंदोलन से ही समस्या का हल निकलेगा,लेकिन हम सब को सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं के साथ समय का इंतजार करना होगा।

भारतीय केसरिया वाहिनी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यदुवंशी हैं, उन्हें भी अभियान से जुड़ना चाहिए, इसके लिए उन्हें पत्र दिया जाएगा। बैठक में रामराज्य स्थापना महामंच के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, राष्ट्र रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अजय मिश्रा,अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय,मुस्लिम कार मंच के कुंअर मुहम्मद आजम के अलावा आशीष अग्रवाल,डॉ.विनोद कुमार,गोविंद सिंह भदौरिया व अभिषेक अग्रवाल समेत कई बुद्धिजीवी शामिल हुए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.