भड़काऊ वीडियो वायरल कर रहा विवादित होर्डिंग लगवाने वाला आरोपित
मुख्यमंत्री आवास के पास विवादित मोदी बनाम योगी की होर्डिंग लगाने का मामला।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 11:30 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन । मुख्यमंत्री आवास के पास विवादित होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी की तलाश कर रही है। आरोपित के दिल्ली में छिपे होने की सूचना है। पुलिस का दावा है कि अमित को पकडऩे के लिए पुलिस टीम लगी है। उधर, अमित सोशल मीडिया पर लगातार खुद का भड़काऊ वीडियो वायरल कर रहा है।
चार राज्यों में चुनाव के बाद नवनिर्माण सेना के सदस्यों की ओर से मंगलवार रात में 'मोदी बनाम योगी' होर्डिंग लगाने के बाद से पुलिस हरकत में आई थी। पार्क रोड चौकी इंचार्ज की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद बुधवार रात में होर्डिंग लगाने वाले सुमित, इकरामुद्दीन और छापने वाले मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कुछ अन्य आरोपितों के बारे में पता लगा रही है। एएसपी पूर्वी का कहना है कि इसके पीछे अमित जानी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें