मां के पास सो रही थी मासूम, अगवा कर चचेरे भाई ने किया गंदा काम-अरेस्ट Lucknow News
लखनऊ के माल थानाक्षेत्र का मामला है। यहां एक छह साल की मासूम के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की शर्मसार घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने किया अरेस्ट।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 07:45 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के माल क्षेत्र में शर्मसार करने वाले मामले में पुलिस ने आरोपित भाई को रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित पर छह वर्षीय मासूम चचेरी बहन से दुष्कर्म , पॉक्सो एक्ट समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी। पकड़ा गया आरोपित बसंत रैदास है, जिसे बसहरी पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपित ने मां के बगल सो रही छह वर्षीय मासूम को अगवा करके घर से थोड़ी दूरी पर आम की बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आधी रात मां की आंख खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देखकर उन्होंने परिवारीजनों के साथ खोजबीन शुरू की। बाग की ओर से रोने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग निकला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें